मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना




हाइलाइट

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बालिकाओं को छह चरणों 25,000 रुपए की आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी:-


योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ


ü मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बालिकाओं को छह चरणों 25,000 रुपए की आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी



श्रेणी

राशि

बालिका के जन्म होने पर

5,000 रुपए।

एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर

2,000 रुपए।

कक्षा 1 में प्रवेश पर

3,000 रुपए।

कक्षा 6 में प्रवेश पर

3,000 रुपए ।

कक्षा 9 में प्रवेश पर

5,000 रुपए।

10/12 वीं उत्तीर्ण करके स्नातक/ 2 वर्ष या
अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर

 

7,000 रुपए।

कुल

25,000 रुपए।

 

वेबसाइट


ü उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पोर्टल।


ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर


ü उत्तरप्रदेश महिला कल्याण विभाग संपर्क।


सूचना विवरणिका


ü उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना दिशानिर्देश।

 

                                            

                                                    योजना का अवलोकन

 

योजना का नाम

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना।

आरंभ होने की तिथि

1.04.2019.

लाभ

राज्य की बेटियों को छह चरणों में 25,000 रुपए की आर्थिक सहयता।

नोडल विभाग

महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश।

सब्सक्रिप्शन

योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।

आवेदन का तरीका

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पोर्टल द्वारा।


योजना के बारे मे

ü उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश सरकार की बालिकाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।

ü इसे दिनांक 01-04-2019 को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में लागू किया गया था।

ü उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भ्रूण हत्या और बाल विवाह पर रोक लगा कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

ü उत्तर सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।

ü मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के शुरूआती चरण में पात्र बालिकाओं को जन्म से ले कर उनके 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने तक 15,000/- रूपये की आर्थिक सहायता 6 चरणों में प्रदान की जाती थी। जो निम्नलिखित है 

 

बालिका के जन्म होने पर 2,000/- रुपए।

एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर 1,000/- रुपए।

कक्षा 1 में प्रवेश पर 2,000/- रुपए।

कक्षा 6 में प्रवेश पर 2,000/- रुपए।

कक्षा 9 में प्रवेश पर 3,000/- रुपए।

10/12 वीं उत्तीर्ण करके स्नातक/ 2 वर्ष या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर 5,000/- रुपए।

परन्तु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बालिकाओं को दिनांक 30-08-2023 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक उपहार दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में दी जाने वाली धनराशि जो की 15,000/- है उसको बढ़ा कर 25,000/- करने की घोषणा की गयी है।

बढ़ी हुई धनराशि का लाभ बालिकाओं को आगामी वर्ष यानी 2024-2025 से उपलब्ध होगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अब निम्नलिखित 6 चरणों में 25,000/- रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी :

बालिका के जन्म पर 5,000/- रुपए।

एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर 2,000/- रुपए।

कक्षा 1 में प्रवेश पर 3,000/- रुपए।

कक्षा 6 में प्रवेश पर 3,000/- रुपए।

कक्षा 9 में प्रवेश पर 5,000/- रुपए।

10/12 वीं उत्तीर्ण करके स्नातक/ 2 वर्ष या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर 7,000/- रुपए।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की इस बढ़ी हुई धनरशि से अब लाभार्थी बालिकाएं अपनी शिक्षा पर और अच्छे से व्यय कर सकेंगी।

सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 16 लाख 24 हज़ार बालिकाएं लाभान्वित हो रही है।

योजना में उन्ही परिवार की बालिकाएं पात्र होंगी जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होंगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ एक परिवार की 2 से अधिक कन्याओं को नहीं दिया जायेगा।

लाभार्थी परिवार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र में जा कर भी लाभार्थी उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अपना पंजीकरण करा सकता है।

पात्रता

ü उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना  में लाभ लेने के लिए निम्नलिखित बालिका पात्र होंगी:-

ü लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो।

ü पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से ज़्यादा न हों।

ü परिवार की अधिकतम 2 ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

ü किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरे संतान के रूप में लकड़ी को भी लाभ अनुमन्य होगा।

ü किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से 2 जुड़वा बालिकाएं ही होती हैं तो केवल ऐसी बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा।

ü किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो , तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 2 बालिकाएं इस योजना की लाभार्थी होगी।

 

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ü उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-

ü उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र।

ü माता पिता का आधार कार्ड।

ü आय प्रमाण पत्र।

ü जन्म प्रमाण पत्र।

ü बैंक खाते का विवरण।

ü अगर लड़की गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र।

ü राशन कार्ड।

ü मोबाइल नम्बर।

ü जाति प्रमाण पत्र। (अगर सम्बन्धित हो तो)

लाभ लेने  की प्रक्रिया




² उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदक आवेदन स्वयं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पोर्टल द्वारा कर सकता है।

² पोर्टल पर आने के पश्चात् नागरिक सेवा पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करे।

² इसके बाद नया पेज खुल जाता है वहा कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करे।

² इसके पश्चात् आवेदक को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।

² उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में पंजीकरण हो जाने के पश्चात आवेदक को मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

² लॉगिन करने के बाद आवेदक के सामने सुमंगला योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाता है।

² फॉर्म में बालिका की पूछी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करें।

² साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को अपलोड करे और आगे बड़े।

² का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदकों को यदि एक बालिका के लिए आवेदन पत्र भरना है तो उन्हें गर्ल चाइल्ड-1 पर क्लिक करना होगा।

² दूसरी बालिका का आवेदन पत्र भरना है तो आवेदक को गर्ल चाइल्ड-2 पर क्लिक करना होगा।

² फिर आवेदक के सामने भरा गया आवेदन पत्र खुलेगा वहां आपको अन्य पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करना है।

² सभी जानकारियों को भरने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।

² आवेदन जमा हो जाने के पश्चात आवेदन पत्र की संबंधित अधिकारी द्वारा जाँच की जाएगी।

² जाँच सही पाने के पश्चात् धनराशि आवेदक के बैंक खाते में नियमित रूप से ट्रांसफर कर दी जाएगी।

² आवेदक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में किये गए आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन पोर्टल पर ही देख सकते है।

² लाभार्थी आंगनवाड़ी केंद्र में जा कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से भी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में अपना पंजीकरण कर आर्थिक सहायता का लाभ ले सकते है।



महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।

सम्पर्क करने का विवरण

उत्तरप्रदेश महिला कल्याण विभाग संपर्क।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!